WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781395091', '216.73.216.170')

नवरात्रि में कर लें ये अचूक उपाय, माता रानी हर परेशानी से दिलाएंगी छुटकारा, सुख-समृद्धि में भी होगी बढ़ोतरी - Somanshu News

नवरात्रि में कर लें ये अचूक उपाय, माता रानी हर परेशानी से दिलाएंगी छुटकारा, सुख-समृद्धि में भी होगी बढ़ोतरी

नवरात्रि में कर लें ये अचूक उपाय, माता रानी हर परेशानी से दिलाएंगी छुटकारा, सुख-समृद्धि में भी होगी बढ़ोतरी

अगर आपके जीवन में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं तो नवरात्रि के दौरान इन उपायों को जरूर आजमाएं। मां दुर्गा आपको जरूर सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगी।

नवरात्रि में देवी मां की आराधना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्रि का समापन 12 अक्तूबर को होगा, इसी दिन विजयादशमी भी मनाई जाएगी। आज शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में देवी मां धरती लोक पर आती हैं। ऐसे में माता रानी की विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि के दौरान इन उपायों को जरूर करें। इन उपाय को करने से आपकी सभी परेशानियों दूर हो जाएंगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नवरात्रि में किए जाने वाले अचूक उपायों के बारे में।

1. नवरात्र के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी लाकर अपने घर में रखें मिट्टी पर दूध, दही, घी, अक्षत, रोली चढ़ाए और उसके आगे दिया जलाएं। अगले दिन मिट्टी को वापस पीपल के पेड़ के नीचे डालें दें। ऐसा करने से किसी भी कार्य में आ रही समस्याएं समाप्त हो जायेगी। मिट्टी की पूजा करने से बाद समस्या निवारण मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र हैसर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।

मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।।

2. अगर आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही है, तो आज आप लौंग और कपूर में अनार के दाने मिला कर मां दुर्गा को आहुति देने से संतान सुख की प्राप्ति होगी। आहुति से पहले सामग्री पर पांच माला बाधा निवारण मंत्र जरूर पढ़ें। मंत्र है- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।।

3. अगर आपका कारोबार ठीक से नहीं चल रहा है तो आज आप लौंग और कपूर में अमलताश के फूल मिलाये, अगर अमलताश नहीं है तो कोई भी पीला फूल मिलाये। फिर मां दुर्गा को आहुति दें। आहुति से पहले सामग्री पर बाधा निवारण मंत्र की एक माला जप करें। मंत्र है- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।।

4. अगर आपके परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो 152 लौंग और 42 कपूर के टुकड़े लें इसमे नारियल की गिरी सहद और मिश्री मिला लें और इससे हवन करें। बता दूँ किआहुति से पहले सामग्री पर बाधा निवारण मंत्र की पांच माला जप करें। मंत्र है- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।।

5. अगर आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में रुकावटें आ रही है तो उसे दूर करने के लिए आज 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमे हल्दी और चावल मिलाकर मां दुर्गा को आहुति दें। आहुति देने के पहले लौंग और कपूर पर बाधा निवारण मंत्र का ग्यारह माला जप करें। मंत्र है- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।।

6. इसके अलावा कुछ और उपायों की बात कर लेते है जिन्हें इस नवरात्र के दौरान करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं- अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, तो आज के दिन मां दुर्गा को एक
कपूर और 6 लौंग अर्पित करें। साथ ही दुर्गा जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है – देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।

7. अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं तो आज के दिन मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

8. अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आज के दिन 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी मां के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आयें और अपनी तिजोरी में रख लें।

9. अगर आप अपने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही कोई अच्छी खुशबू वाली एक इत्र की शीशी भेंट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

10. अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख-शांति गायब हो गई है, तो इससे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर एक गोबर के कंडे या उपले पर जलानी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *