WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784727013', '216.73.216.43')

रायपुर में XUV ने बछड़े को कुचला हुई मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR - Somanshu News

रायपुर में XUV ने बछड़े को कुचला हुई मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में XUV ने बछड़े को कुचला हुई मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर :  रायपुर  के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार XUV ने सड़क पर बैठे बछड़े को कुचल कर फरार हो गया। जिससे बछड़े की मौके तड़प तड़प कर मौत हो गई। खम्हारडीह थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया । घटना सोमवार सुबह की 11 बजे की बताई जा रही है।

यह पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि XUV कार फूल स्पीड में आई और सड़क पर बैठे बछड़े को रौंदकर मौके से फरार हो गई। इस दौरान कार चालक ने कार से उतरकर बछड़े को नही देखा । और तड़प-तड़प कर मौके पर ही बछ़डे ने दम तोड़ दिया।

बछ़़ड़े के कराहने और तड़पता देख आस-पास में मौजूद गाय ने उसे घेर लिया लेकिन लाचार गाय भी कुछ नही कर पाई। इस दौरान आस-पास के लोगो ने बछड़े को इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नही पाए।

शिकायतकर्ता वासुदेव जोतवानी ने बताया कि हमारे कॉलोनी के सचिव अनिल खण्डेलवाल ने मुझे फोन कर बताया कि जैन मंदिर के पास मोड में वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोड मे बैठे लाल कलर के गाय के बछड़े को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे बछड़े की मृत्यु हो गया है तब कालोनी के लोगो के साथ मौके पर जाकर देखा तो बछडा मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था।

जांच करी पुलिस की टीम

खम्हारडीह थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कार का रजिस्ट्रेशन प्राइवेट कंपनी के नाम पर है। कंपनी से संपर्क किया गया था जिसके बाद कंपनी की ओर से कार को लाकर थाने में रखा गया है। कार कौन ड्राइव कर रहा थी अभी पता नही चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *