WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784465934', '198.244.242.17')

भिलाई 3 चरोदा में भाजपा नेता और उसके साथियों ने अस्पताल में वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा - Somanshu News

भिलाई 3 चरोदा में भाजपा नेता और उसके साथियों ने अस्पताल में वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा

भिलाई 3 चरोदा में भाजपा नेता और उसके साथियों ने अस्पताल में वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा

भिलाई :  छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई 3 चरोदा में भाजपा नेता राजीव चौबे के बेटे अभय और उसके साथियों ने अस्पताल में वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर्स और नर्स कह रही हैं कि हमें डर लगने लगा है। डॉक्टर्स ने भी काम बंद कर दिया है। घटना लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की है। सुपेला अस्पताल अधीक्षक पीयम सिंह और अन्य स्टाफ ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। 5 लड़के अस्पताल आए। एक लड़के को चोट लगी थी।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वार्डबॉय अंशु चौहान से साथी का इलाज करने को कहा। अंशु ने उन्हें 23 नंबर काउंटर से पर्ची कटाकर लाने को कहा। अधीक्षक ने बताया कि इतना सुनते ही अभय और उसके साथी भड़क गए। उन्होंने वार्डबॉय से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कहा कि जानते नहीं हो वह कौन लोग हैं। भाजपा नेता के साथ हैं। उन्हें पर्ची कटाने के लिए बोलते हो। इस पर वार्डबॉय ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी संगम को बुला लिया।

फोन लेने गए पुलिसकर्मी के कक्ष में घुसे

इस दौरान संगम ने बीजेपी नेता और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया तो उसे भी गाली देने लगे। इस पर पुलिसकर्मी संगम अपने कक्ष में फोन लेने के लिए जाने लगे। सुपेला थाना प्रभारी को जानकारी देने की बात कही। यह सुनकर आरोपी उसके पीछे उसके कक्ष में घुस गए।

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कक्ष में पहुंचते ही आरोपियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कॉलर पकड़कर पुलिसकर्मी को अंदर बैठा दिया। थाने में शिकायत नहीं करने की बात कही। पुलिसकर्मी नहीं माना तो उसे भी पीटने लगे। इसके बाद पूरा अस्पताल स्टाफ वहां आ गया। मोबाइल से वीडियो बना शुरू कर दिया।

 बीजेपी नेता और उसके 2 साथी पकड़े गए

इसी दौरान किसी ने सुपेला पुलिस को फोन किया। पुलिस के आते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने बीजेपी नेता अभय चौबे और उसके 2 साथी गौतम और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दो अन्य साथी सागर और पुरैना निवासी चालक गिरीश साहू फरार हैं।

बिना नंबर की गाड़ी से पहुंचे थे आरोपी

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचे थे। गाड़ी के सामने भाजयुमो उपाध्यक्ष चरोदा मंडल का बोर्ड लगा है। पीछे की तरफ चौबे जी लिखा हुआ है। सभी लोग नशे में थे। ड्यूटी पर महिला डॉक्टर और स्टाफ था। उनके सामने गाली-गलौज कर रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *