WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779675029', '216.73.217.15')

मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की मिली लाश, चेहरे और माथे पर मिले चोट के निशान - Somanshu News

मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की मिली लाश, चेहरे और माथे पर मिले चोट के निशान

मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की मिली लाश, चेहरे और माथे पर मिले चोट के निशान

महासमुंद: मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की लाश मिली है। खरोरा सरारडीह मोड पर आरक्षक अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसे अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके चेहरे और माथे पर भी चोट के निशान है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के तुमगांव थाने में आरक्षक रोहित चंद्राकर पदस्थ था। वह अपने गृहग्राम खरोरा में ही रहता था। वह रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलता था। रोजाना की भांति आरक्षक रोहित चंद्राकर आज भी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। तभी सुबह 6 से 7 के बीच महासमुंद सरारडीह मोड़ पर सुबह 6:00 से 7 बजे के बीच आरक्षक के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली।

आरक्षक के चेहरे, और माथे पर चोट के निशान मिले। आरक्षक को पुलिस ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रोहित चंद्राकर की छवि विभाग के अलावा लोगों के बीच भी काफी अच्छी थी। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने दोस्तों को सीने में दर्द होने की बातबताई थी। जिसके चलते हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

बता दे कि आरक्षक रोहित चंद्राकर 2010 में पुलिस में भर्ती हुआ था। तथा असमय मौत से उनके विभाग समेत चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल महासमुंद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *