WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781167216', '54.38.147.84')

पुलिस ने ओडिशा से एक बड़े गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार - Somanshu News

पुलिस ने ओडिशा से एक बड़े गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ओडिशा से एक बड़े गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस ने ओडिशा से एक बड़े गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के नाम का खुलासा रायपुर में गांजा तस्करी में गिरफ्तार जीजा-साली ने किया था। इसके बाद रायपुर पुलिस सप्लायर की लोकेशन ट्रेस करते हुए ओडिशा के बरगढ़ पहुंची। पुलिस ने आरोपी सुभाष पटेल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही दोनों को गांजा की सप्लाई की थी। मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

5 दिन पहले जीजा-साली के पास मिला था 17 लाख का गांजा

10 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल सूचना मिली कि एक कार में गांजा रखकर ओडिशा से रायपुर की ओर एक व्यक्ति महिला के साथ आ रहा है। पुलिस ने मंदिर हसौद नेशनल हाईवे पर कार की पहचान कर घेराबंदी की। गाड़ी में कबीरनगर निवासी सतीश अग्रवाल(42) और भुईया तालाब निवासी कुमारी कामेश्वरी(18) सवार थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब इन्हें रोककर पूछताछ की तो खुद को जीजा साली बताया था।

समान चेक करने पर निकला गांजा

पुलिस ने कार में रखे सामान की जांच पड़ताल की। तो उसमें करीब 50 अलग-अलग पैकेट में 50 किलो ग्राम गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने गांजा ओडिशा के सुभाष पटेल से लाना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक्शन लेकर कोर्ट से जेल भेज दिया है। जब्त माल की कीमत करीब 17 लाख रुपए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *