WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780719546', '198.244.168.25')

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह - Somanshu News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह

रायपुर :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह किया। गोवंश की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गायों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट, SDM कार्यालय समेत सरकारी दफ्तर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि साय सरकार ने गौठानों को बंद कर दिया है, जिससे मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।

पाटन में SDM कार्यालय में मवेशियों को सौंपा गया। इस दौरान भूपेश बघेल ने आगे कहा कि, SDM मवेशियों के लिए चारा और हमारे खेतों की रखवाली की व्यवस्था करे। किसानों के खेत में फसलें लहलहाने लगी हैं। ऐसे में समय पर आवारा मवेशियों को रखने के लिए सुविधाएं नहीं की गई, तो किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *