WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784344606', '198.244.226.167')

रेलवे ने किया बदलाव : एप से 20 किमी तक टिकट बुकिंग का नियम खत्म, अब कहीं से भी खरीद सकेंगे ई-टिकट - Somanshu News

रेलवे ने किया बदलाव : एप से 20 किमी तक टिकट बुकिंग का नियम खत्म, अब कहीं से भी खरीद सकेंगे ई-टिकट

रेलवे ने किया बदलाव : एप से 20 किमी तक टिकट बुकिंग का नियम खत्म, अब कहीं से भी खरीद सकेंगे ई-टिकट

रायपुर :  रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब ई-टिकट खरीदने के लिए स्टेशन में 20 किमी. दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रेलवे ने अब अनारक्षित ई टिकट खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से जियो फेसिंग लिमिट को खत्म कर दिया है। मतलब अब यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय प्लेटफॉर्म से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे कहीं भी अनारक्षित कोच के लिए टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर पाएंगे।

बता दें कि, रायपुर में रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री यूटीएस एप के जरिए ई-टिकट खरीदते हैं, लेकिन पुराने नियम के अनुसार 20 किलीमीटर की दूरी तक ही एप के जरिए यात्री टिकट बुक कर पाते थे। स्टेशन पहुंचने पर फोन से ई-टिकट खरीदने की सुविधा नहीं मिलती थी। इस वजह से स्टेशन में टिकट खरीदने लंबी लाइन में लगना पड़ता था। नियमों के बदलाव के बाद अब ऐसा नहीं होगा।

रोजाना खरीदते हैं 10 हजार ई-टिकट

लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए रायपुर मंडल में रोजाना 10 हजार से अभी अधिक यात्री ऑनलाइन ई-टिकट खरीदते हैं। नियमों के बदलाव से एप की उपयोगिता बढ़ेगी और साथ ही काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ कम होगी। बता दें कि, मंडल में 4 टिकट काउंटर बंद कर दिए गए हैं, अब 3 टिकट काउंटर से ही यात्री अनारक्षित टिकट खरीदते हैं। ऐसी स्थिति जोन के सभी मंडलों में है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग बढ़ने से काउंटर से यात्रियों का दबाव कम होगा।

प्लेटफॉर्म टिकट में भी मिलेगी राहत

यूटीएस ऑन मोबाइल एप से ई-टिकट बुकिंग के लिए आउटर सर्किल दूरी की बाध्यता को समाप्त किए जाने के साथ प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 5 किमी सीमा को खत्म कर दिया गया है। लोग स्टेशन की सीमा के 5 किलोमीटर बाहर भी जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट एप के जरिए बुक कर पाएंगे। ट्रेन टिकट के लिए अब यात्री 20 किमी की सीमा के भीतर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे ने यह कदम पेपरलेस टिकट को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। इसीलिए एप के फीचर्स में बदलाव किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *