WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780812180', '51.89.129.233')

छत्तीसगढ़ : मलेरिया और डायरिया का संकट गहराया, यहाँ मिले 98 मरीज - Somanshu News

छत्तीसगढ़ : मलेरिया और डायरिया का संकट गहराया, यहाँ मिले 98 मरीज

छत्तीसगढ़ :  मलेरिया और डायरिया का संकट गहराया, यहाँ मिले 98 मरीज

बिलासपुर : बदलते मौसम के साथ जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया और डायरिया के प्रकोप बढ़ रहे है। मंगलवार को यहां मलेरिया के तीन और डायरिया के 16 नए मरीज मिले। वहीं, रतनपुर में डायरिया के चलते पानी सप्लाई बंद करने से नई समस्या शुरू हो गई है। कोटा के वनांचल क्षेत्र के 54 गांव मलेरिया के लिए अतिसंवेदनशील है।

यहां मलेरिया के चार मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जिला प्रशासन के अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके बाद भी बीमारी को नियंत्रण में नहीं लाया जा सका है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह से क्षेत्र में मलेरिया के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 98 मलेरिया पाजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं, अब कोटा इलाके में डायरिया भी पैर पसार रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में डायरिया के 16 मरीज सामने आए, जिनका उपचार किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *