WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782614484', '216.73.216.145')

कोंडागांव में नक्सलियों की डंप सामग्री और विस्फोटक बरामद - Somanshu News

कोंडागांव में नक्सलियों की डंप सामग्री और विस्फोटक बरामद

कोंडागांव में नक्सलियों की डंप सामग्री और विस्फोटक बरामद

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस को एक और सफलता मिली है। भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामग्री को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर टीम सर्चिंग पर निकली थी।

सूचना मिली कि जिला कांकेर और कोंडागांव के सीमावर्ती ग्राम उसेली, अड़ेंगा, राजपुर, डुवाल, कुदालवाही और आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति बनी हुई है। जिला कांकेर और कोंडागांव की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली।

कैंप छोड़ कर भाग निकले नक्सली

कुदालवाही पहाड़ी पहुंचने से पहले नक्सलियों को पुलिस की भनक लग गई। नक्सली आनन-फानन में अपना कैंप छोड़ कर भाग निकले। कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है।

बरामद की गई सामग्री काली वर्दी, पेंट और शर्ट​​​​​​​, कॉमबेट वर्दी​​​​​​​, सीरिंज, वायरलेस सेट ​​​​​​, रिमोट स्वीच, वायर बण्डल, मच्छरदानी,प्लास्टिक ड्रम, स्वीच बोर्ड​​​​​​​, दवाईयां, नक्सल साहित्य, बैटरी, रेडियो और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *