जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रनिंग वाटर शेड कार्य का भुगतान लंबित
धमतरी : जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत केरेगांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सरपंच को कार्या देश दे कर काम करने के लिए कहा सरपंच श्री राजा मंडावी ने अपने पद का निर्वहन करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए तीन अलग-अलग कार्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर शेड पाईप लाईन सिन्टेक्स बेसिन वगैरह का कार्य किया अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा दिया गया था इन समस्त कार्यों का मूल्यांकन भी हो चुका है।मुल्यांकन होने के पश्चात भी सरपंच ग्राम पंचायत केरेगांव को भुगतान नहीं किया गया है यह कार्य दो साल से भुगतान लंबित पड़ा हुआ है। संबंधित सरपंच ने बताया कि मैं आफिस का चक्कर काट रहा हूं लेकिन भुगतान नहीं किया है और वहां कर्मचारी अपना पडला झाल लेते हैं इसी प्रकार जनपद पंचायत नगरी में मेरे पंचायत का भुगतान ८३.३३ लाख का भुगतान राशि रूका हुआ है कलेक्टर आफिस में भी जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर महोदया को भी भुगतान राशि के लिए आवेदन किया है और यह आवेदन एक बार नहीं कई बार दे चुके है फिर भी पैसा नही मिला है। इससे ऐसा लगता है कि इस राशि को भुगतान न करके अधिकारी कर्मचारी लोगों ने आपस में बंदरबांट कर लिया है सरपंच ने बताया कि केरेगांव पंचायत में पैसा रूका हैं ऐसा नहीं है नगरी ब्लाक में बहुत सा पंचायतों में पैसा रूका हुआ है जब शासन के पास विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है तो कार्य क्यो करवाया जाता है छत्तीसगढ़ शासन मात्र दिखावा के लिए है और वाहवाही लुटाने का काम कर रहा है सरपंच राजा मंडावी ने बताया ऐसा ही रहेगा तो मुझे आत्महत्या जैसा कठिन कदम उठाना पड़ सकता है जिसका सम्पूर्ण जवाबदारी छत्तीसगढ़ शासन को रहेगा।
