WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788638073', '216.73.216.229')

बलौदाबाजार हिंसा; युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 2 अरेस्ट - Somanshu News

बलौदाबाजार हिंसा; युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 2 अरेस्ट

बलौदाबाजार हिंसा; युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 2 अरेस्ट

बलौदाबाजार :  बलौदाबाजार हिंसा मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे और प्रवीण महिलांगे को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक 155 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले NSUI विधानसभा अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र बंजारे को रायपुर के पास से पकड़ा गया। CCTV फुटेज में हिंसा के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौजूदगी पाई गई थी। वहीं आरोपी प्रवीण महिलांगे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर कार में रखे लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने घटना का वीडियो फुटेज भी जारी किया है।

लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क बरामद

आरोपी से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क बरामद किया गया है। घटना में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने लगातार वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर रही है। 19 साल का प्रवीण महिलांगे बालोद जिले का रहने वाला है। वहीं 33 साल का युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे बलौदाबाजार का रहने वाला है।

उपद्रवियों ने 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ी समेत 77 वाहन फूंके

उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया था। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर भी सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा ने हिंसा वाली रात ही मौके का जायजा लिया था। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए थे।

भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष-महासचिव गिरफ्तार

7 दिन पहले 29 जून को 3 बड़ी गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पहले 28 जून को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बलौदाबाजार पहुंचकर जायजा लिया था।

वहीं 25 जून को पुलिस ने NSUI के विधानसभा अध्यक्ष समेत 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। 10 जून को आगजनी के दौरान NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा पर तोड़फोड़ करने का आरोप है। साथ ही वह इस दौरान किसी का मोबाइल लूटकर भी फरार हो गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *