WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782581720', '51.195.183.121')

स्वास्थ्य मंत्री ने गरियाबंदवासियों को दी बड़ी सौगात, किया क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ - Somanshu News

स्वास्थ्य मंत्री ने गरियाबंदवासियों को दी बड़ी सौगात, किया क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री ने गरियाबंदवासियों को दी बड़ी सौगात, किया क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ

गरियाबंद :  जिलेवासियों को स्वास्थ्य मंत्री ने आज बड़ी सौगात दी. सुपेबेड़ा जाने से पहले मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल ने गरियाबंद में क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ किया. यहां 24 घंटे नेफ्रेलोजिस्ट, डॉक्टर तैनात रहेंगे. एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी. इस मौके पर मंत्री जयसवाल ने कहा, गरियाबंद में भविष्य में अनुसंधान केंद्र भी खोला जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर है. सुपेबेड़ा जाकर किडनी पीड़ितों से मिलने से पहले ही मंत्री ने गरियाबंद में सुपेबेड़ा स्पेशल किडनी वार्ड ( क्रिटिकल केयर सेंटर) का शुभारंभ किया. इस सेंटर में दो नेफ्रोलॉजिस्ट की ड्यूटी रहेगी. वहीं 5 डॉक्टर भी तैनात रहेंगे. स्पेशल सेंटर के निरीक्षण के बाद मंत्री ने तीन एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर देवभोग के लिए रवाना किया.

जिला अस्पताल का नया भवन बनवाने का आश्वासन

मंत्री श्यामबिहारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, गरियाबंद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मैं हमेशा से तत्पर हूं. पहले भी जिले को 5 डॉक्टर दिया था. भविष्य में किडनी रोग के बेहतर उपचार हो सके, इसके लिए जिले में आगामी दिनों में अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा. उन्होंने जिला अस्पताल के लिए नवीन भवन की मंजूरी आने वाले बजट में दिलाने की बात कही.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *