WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1795304786', '34.236.4.114')

सरपंच सुनीता रमेश साहू के अथक प्रयासों से कोटेतरा के 53 गरीब परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास की सौगातग्राम पंचायत कोटेतरा में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने सरपंच का जताया आभार - Somanshu News

सरपंच सुनीता रमेश साहू के अथक प्रयासों से कोटेतरा के 53 गरीब परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास की सौगातग्राम पंचायत कोटेतरा में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने सरपंच का जताया आभार


सरपंच सुनीता रमेश साहू के अथक प्रयासों से कोटेतरा के 53 गरीब परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास की सौगा

ग्राम पंचायत कोटेतरा में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने सरपंच का जताया आभा

जैजैपुर /ग्राम पंचायत कोटेतरा के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ग्राम सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश के लगातार और अथक प्रयासों के फलस्वरूप, पंचायत के 53 पात्र हितग्राहियों को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ (ग्रामीण) के तहत पक्के मकानों की स्वीकृति मिल गई है।
लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकानों में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के लिए यह स्वीकृति किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। सरपंच सुनीता रमेश द्वारा जनपद पंचायत जैजैपुर और जिला स्तर पर लगातार पत्राचार एवं अधिकारियों से संपर्क कर पात्र हितग्राहियों की सूची को स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई गई।
ग्रामीणों ने जताया आभार
एक साथ 53 नए आवासों की स्वीकृति की खबर मिलते ही पूरे कोटेतरा गांव में हर्ष का माहौल है। लाभान्वित परिवारों ने सरपंच सुनीता रमेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण ही आज उनके पक्के घर का सपना साकार होने जा रहा है।
सरपंच का संदेश
इस उपलब्धि पर सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश ने कहा, “ग्राम पंचायत कोटेतरा का समग्र विकास और हर गरीब परिवार को पक्की छत दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है। जिन पात्र परिवारों के नाम अभी किसी कारणवश छूटे हैं, उन्हें भी अगले चरण में योजना का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *