WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780937689', '51.195.244.202')

राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में, वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा - Somanshu News

राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में, वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा

राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में, वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा

मेरिका के साथ जारी तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार (3 जनवरी 2026) सुबह कई बड़े धमाकों से दहल गई. वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है.इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका के कब्जे में हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने दाव किया, ‘अमेरिका ने वेनेज़ुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर हमला सफलतापूर्वक किया है. निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है. यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्दी ही इसे लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी.’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कई बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की अपनी रणनीति के तहत वेनेजुएला में ग्राउंड ऑपरेशन की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी. इन चेतावनियों के बाद ही वेनेजुएला में कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है. दबाव बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर बैन बढ़ाए हैं, इलाके में अमेरिकी सेना की मौजूदगी बढ़ाई है और कैरिबियन और पैसिफिक दोनों में जहाजों पर ड्रग ट्रैफिकिंग का आरोप लगाया है.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार (1 दिसंबर 2025) को रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बनाना और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है. उन्होंने कहा था कि दबाव बनाने का यह अभियान अगस्त में कैरिबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ था और कई महीनों से जारी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *