WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784598454', '51.68.247.199')

इन यात्राओं की फंडिंग कौन करता है? राहुल-प्रियंका की फॉरेन ट्रिप पर भाजपा ने उठाए सवाल - Somanshu News

इन यात्राओं की फंडिंग कौन करता है? राहुल-प्रियंका की फॉरेन ट्रिप पर भाजपा ने उठाए सवाल

इन यात्राओं की फंडिंग कौन करता है? राहुल-प्रियंका की फॉरेन ट्रिप पर भाजपा ने उठाए सवाल

 नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा के बाद भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को लेकर सोमवार को हमला बोला। आरोप लगाया कि प्रियंका अपने भाई राहुल के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत से नफरत करने वालों से मिलने और देश को बदनाम करने के लिए मिशन मोड पर अमेरिका जाने वाली हैं।

प्रियंका या कांग्रेस की ओर से भाजपा के आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने एक्स पर पोस्ट किया, सुना है कि प्रियंका अपने भाई राहुल की तरह भारत को बदनाम करने के लिए अमेरिका जा रही हैं। वहां जार्ज सोरोस जैसे भारत विरोधी उनका स्वागत करने वाले हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि ऐसा स्टंट उनके लिए भयानक रूप से उल्टा पड़ेगा।

राहुल ने 2015 से 247 विदेशी यात्राएं कीपार्टी की एक अन्य प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि राहुल ने 2015 से 247 विदेशी यात्राएं की हैं। इनमें से कई को निजी यात्रा घोषित किया गया है, जिनमें बैठकों, एजेंडों या फंडिंग की कोई जानकारी नहीं दी गई। शाजिया ने इस बारे में पारदर्शिता की मांग की। इल्मी ने आरोप लगाया कि राहुल की ऐसी विदेशी यात्राओं के बाद भारत में सड़क पर आंदोलन, वैश्विक रिपोर्टों के साथ नैरेटिव बनाया जाता है।

उन्होंने पूछा, जब भी भारत में सुधारों पर चर्चा होती है या विरोध होते हैं, गांधी भाई-बहन सोरोस से जुड़े प्लेटफार्मों पर नजर आते हैं, भारत की लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। इन यात्राओं का फंडिंग कौन करता है? भारत विदेशी एजेंडों के लिए प्रयोगशाला नहीं है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पोस्ट कर पूछा, राहुल की जर्मनी यात्रा के बाद अब प्रियंका अमेरिका जा रही हैं। इन विदेश यात्राओं में राहुल- प्रियंका किससे मिल रहे हैं और इन -आधिकारिक यात्राओं का उद्देश्य क्या है? राष्ट्र पारदर्शिता और उत्तर की मांग करता है।

भाजपा नेता सीआर केसवन ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को भारत बदनाम यात्रा करार देते हुए कहा कि इसका मुख्य एजेंडा भारत का अपमान करना और लोकतंत्र को कमजोर करना है। उन्होंने पूछा कि हर भारत विरोधी राहुल गांधी को मित्र और सहयोगी क्यों समझता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *