WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780969897', '51.195.183.131')

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अनोखा भाजी महोत्सव,60 तरह की भाजियों की लगेगी प्रदर्शनी, 10 भाजी दीदियों का सम्मान भी - Somanshu News

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अनोखा भाजी महोत्सव,60 तरह की भाजियों की लगेगी प्रदर्शनी, 10 भाजी दीदियों का सम्मान भी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अनोखा भाजी महोत्सव,60 तरह की भाजियों की लगेगी प्रदर्शनी, 10 भाजी दीदियों का सम्मान भी

 जांजगीर-चाम्पा: जिले बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में इस साल भी 10 दिसम्बर को राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ में भाजी की बड़ी पहचान है और इसे संजोने का कार्य किसान स्कूल बहेराडीह ने किया है।

भाजी महोत्सव के दौरान भाजी प्रतियोगिता भी होगी और 10 भाजी दीदी का सम्मान भी होगा। भाजी महोत्सव के दौरान 60 से ज्यादा तरह की भाजियों की जीवंत प्रदर्शनी लगेगी और इसे लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। सैकड़ों महिलाएं यहां भाजी लेकर पहुंचेंगी और अलग-अलग स्टॉल लगाकर भाजी सजाई जाएगी। भाजी से बने अनेक डिसेस की भी प्रदर्शनी लगेगी।

किसान स्कूल में होगा आयोजन

किसान स्कूल के इस अनोखे आयोजन की खूब चर्चा है, क्योंकि छग में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं होता। किसान स्कूल में भाजी महोत्सव के आयोजन यह दूसरा वर्ष है। इस बार छग के कई जिलों के अलावा ओड़िसा और झारखंड से भी किसान, महिलाएं इस आयोजन में शामिल होंगे। पिछले बरस जब यहां पहली बार भाजी महोत्सव हुआ और 60 से ज्यादा तरह की भाजी को एक ही जगह पर देखा तो इस आयोजन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

महोत्सव को लेकर महिलाओं में भारी उस्ताह

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव और महिलाओं ने कहा है कि, 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले भाजी महोत्सव के लिए व्यापक तैयारी की गई है। भाजी महोत्सव में शामिल होने महिलाओं के साथ ही सभी वर्ग में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *