WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782368891', '198.244.183.214')

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत; चार घायल - Somanshu News

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत; चार घायल

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत; चार घायल

जांजगीर चांपा :  सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जब वाहन पोता गांव स्थित शराब भट्ठी के समीप पहुंचा, तभी अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। वाहन को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के गृहग्राम कुसमूल में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थल पर मोड़ और अंधेरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से वहां पर चेतावनी बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *