WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786114668', '216.73.217.177')

साहू समाज नेवरा इकाई का पहचान पूरे प्रदेश में बनाने, समाज को राजनीति से दुर रखने के संकल्प के साथ साथ कार्य करना होगा : दास जी साहू , पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ - Somanshu News

साहू समाज नेवरा इकाई का पहचान पूरे प्रदेश में बनाने, समाज को राजनीति से दुर रखने के संकल्प के साथ साथ कार्य करना होगा : दास जी साहू , पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ

साहू समाज नेवरा इकाई का पहचान पूरे प्रदेश में बनाने, समाज को राजनीति से दुर रखने के संकल्प के साथ साथ कार्य करना होगा :  दास जी साहू , पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ

तिल्दा नेवरा  :  छ ग प्रदेश साहू संघ के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष दास जी साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की _ राजधानी रायपुर से 45 किलोमीटर दुर नेवरा तिल्दा अपने आप में एक बड़ी नाम हैं, छत्तीसगढ़ के किसी भी कोना में जाकर पूछो तिल्दा नेवरा का नाम हर व्यक्ति बता देंगे।वर्तमान में छ ग प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार पुरा प्रदेश में निर्वाचन लगातार चल रहा है। उसी कड़ी में तिल्दा नेवरा इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ है । उक्त चुनाव में तिल्दा नेवरा के जाने माने अधिवक्ता, साहू टाइपिंग के संचालक राम जी साहू के पुत्र अधिवक्ता ने चुनाव जीत कर जनता से लगातार आशीर्वाद ले रहे हैं। अधिवक्ता मनोहर साहू ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि नेवरा तिल्दा इकाई , साहू समाज का नाम को पुरा छत्तीसगढ़ स्तर पर अलख जगाने का करूंगा, और नेवरा इकाई साहू समाज के छात्रा वास को सर्वसुविधा युक्त बनाना, नेवरा तिल्दा स्थित छात्रावास को नेवरा इकाई साहू समाज को सौंपा कर नेवरा समाज के बहु प्रतिक्षिक मांग को पुरा करवाना, नेवरा इकाई साहू समाज के प्रत्येक व्यक्ति के राय जानकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके आर्थिक सामाजिक विकास एवं उत्थान के लिये कठोर कदम उठाया जायेगा।

अधिवक्ता मनोहर साहू को साहू समाज नेवरा इकाई के अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष दास जी साहू , तहसील अध्यक्ष मनी गुरुजी, पुर्व अध्यक्ष पोषण साहू, नेवरा तहसील साहू संघ के पुर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन साहू , साहू समाज के वरिष्ठ समाज सेवक एवं पत्रकार वीरेंद्र साहू , नेवरा साहू छात्रावास के पुर्व छात्रावास प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू , नेवरा साहू समाज के वरिष्ठ समाज सेवक पेंटर नरेंद्र साहू , शेखर साहू , संतोष साहू , भरत साहू , समाज सेवक नरेंद्र साहू , समाज सेवक खोरबाहरा राम साहू , बाजार लाल साहू , दिनेश साहू , सुमंत साहू, गोकुल साहू , राजेंद्र साहू , अनिल साहू , दानी राम साहू , द्वारका साहू , भगत साहू , मूर्तिकार अशोक साहू , यशवंत साहू, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 के सभापति शैल महेंद्र साहू, पुर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष दास जी साहू ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता मनोहर साहू जी से आग्रह किया है, बिना भेद भाव किये सभी सामाजिक बंधुओं को सम्मान करते हुये नेवरा इकाई साहू समाज का उतरोतर विकास करने का एक मात्र लक्ष्य रख कर कार्य करने का निवेदन किया है। समाज में राजनीति नहीं लाने पर विशेष बल दिया है, क्योंकि अगर समाज में राजनीति घुस जाने पर समाज का उत्थान में रुकावट पैदा करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *