तिल्दा ब्लाक के लखना में प्लांट लगाने जन सुनवाई 20 को साकरा में, जन सुनवाई लखना में ही होना चाहिये, लखना ग्राम वासी किसी भी शर्ते में प्लांट लगाने नहीं देंगे, राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच का ग्रामीणों को खुला समर्थन
तिल्दा नेवरा : तिल्दा नेवरा ब्लाक के लखना गांव जो सोमनाथ से लगा हुआ हैं , जिसमें मां बेरीवाली स्टील एंड पॉवर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा कंपनी लगाने के लिये तैयारी में हैं , लेकिन लखना के ग्राम वासी ग्राम सभा में सर्व सम्मति से 05 जून 2025 को प्रस्ताव पास कर कंपनी का जोर शोर से विरोध करने के तैयारी में हैं और 16 जून को कलेक्टर रायपुर को कंपनी नहीं खोने का ज्ञापन ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव के कापी सहित दिया गया है।
उक्त कंपनी के विरोध में ग्राम वासी को समर्थन करने राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम , नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष रायपुर दास जी साहू ने समर्थन की घोषणा कर 20 जून को होने वाले जनसुनवाई में अपने संगठन के ओर से कड़ी विरोध दर्ज करेंगे, और उक्त कंपनी द्वारा कंपनी लगाने का सपना पूरा नहीं होने देंगे, उसके लिए जो भी आंदोलन करना पड़े , जितने दिन तक धरना में बैठना पड़े हम सब में तैयार है , किसी भी शर्त में उपरोक्त कंपनी नहीं लगने देंगे।
