9 मतों से हुई जीत, महासमुंद नगर पालिका पर भी कांग्रेस का कब्जा..

9 मतों से हुई जीत, महासमुंद नगर पालिका पर भी कांग्रेस का कब्जा..

 4 AUGUST 2022 महासमुंद :  महासमुंद नगर पालिका पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। 30 पार्षदों वाले महासमुंद पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राशि त्रिभुवन महिलांग को 9 मतों से जीत हासिल हुई। राशि महिलांग 19 और भाजपा के प्रकाश चंद्राकर को 11 मत मिले। दरअसल, पालिका में भाजपा के प्रकाश चंद्राकर का कब्जा था, लेकिन उनके खिलाफ पार्षदों ने कलेक्टर से अविश्वाश प्रस्ताव की मांग की थी, जिस पर 4 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद कांग्रेस के पीसीसी चीफ ने गुरूवार को प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। कांग्रेस ने राशि महिलांग को अपलना उम्मीदवार बनाया वहीं भाजपा की ओर से फिर से प्रकाश चंद्राकर ने फिर अपनी दावेदारी पेश की थी और फिर से इन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद कांग्रेस के खेमे में काफी खुशी भी देखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *