जनपद पंचायत जैजैपुर ग्राम पंचायत के सचिवों का हड़ताल में चले जाने से कामकाज ठप्प

जनपद पंचायत जैजैपुर ग्राम पंचायत के सचिवों का हड़ताल में चले जाने से कामकाज ठप्प

हड़ताल में बैठे सचिवो ने कहा मोदी की गारंटी फेल हो गई

 

जैजैपुर  : राज्य शासन द्वारा पंचायत सचिवो का शासकीय कारण नहीं किए जाने के विरोध में प्रदेश सचिव संघ के आह्वान पर सचिवो के द्वारा मोदी गारंटी पूरा नहीं होने के कारण 17 मार्च को विधानसभा घेराव के बाद 18 मार्च से जनपद मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दी है।

जनपद मुख्यालय जैजैपुर में 78 ग्राम पंचायत के सचिवों का अनिश्चितकालीन धरना मे चले जाने के कारण ग्राम पंचायतो में विकास कार्य तय समय सीमा में होने में दिक्कत आयेगी।

ज्ञात हो,कि हाल में हुए पंचायत चुनाव के बाद सभी पंचायत में नए सरपंचो सहित पंचों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पंचायतो में कई महीनो से अटके निर्माण कार्यों सहित अन्य योजनाओं के कार्यों पर क्रियान्वयन शुरू होना है पर अब पंचायत सचिवो की अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर पडेगा और विकास कार्यक्रम तय समय सीमा पर होने में दिक्कत आयेगी। प्रेस विज्ञप्ति में ब्लॉक अध्यक्ष सचिव संघ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव में दी गई गारंटी भाजपा सरकार के बजट में पंचायत सचिव के शासकीय कारण की मांग को पूरा नहीं किए जाने को लेकर पंचायत सचिव 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। मोदी की गारंटी फेल हो गई है।

हड़ताल के दूसरे दिन 19 मार्च को जनपद मुख्यालय जैजैपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सचिव संघ तुलसी चन्द्रा कार्यकारिणी अध्यक्ष शोभालाल सिदार उपाध्यक्ष श्रीमती कमला चन्द्रा सचिव बलराम कश्यप सह सचिव रामावतार साहू कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू संगठन सचिव कमला साहू प्रवक्ता लीलाधर चन्द्रा,रामनारायण पटेल एवं समस्त सचिव मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *