WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781594644', '51.75.236.134')

ग्राम पंचायत कोटेतरा में नव निर्वाचित सरपंच सुनीता रमेश साहू और पंचों ने ली शपथ, गांव के विकास का लिया संकल्प - Somanshu News

ग्राम पंचायत कोटेतरा में नव निर्वाचित सरपंच सुनीता रमेश साहू और पंचों ने ली शपथ, गांव के विकास का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत कोटेतरा में नव निर्वाचित सरपंच सुनीता रमेश साहू और पंचों ने ली शपथ, गांव के विकास का लिया संकल्प

 

जैजैपुर : ग्राम पंचायत कोटेतरा में 17 फरवरी 25 को हुए पंचायत चुनाव के तहत नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण की। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 90 के तहत सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत सचिव द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के साथ-साथ पंच पद पर निर्वाचित संगीता साहू,साधिन बाई सिदार,सरोज साहू,वंदना सिदार,शंकरलाल साहू,मिथलेश साहू,संतोषी यादव,हीरालाल साहू,केवराबाई साहू,उतराबाई आदित्य,रजनी,संगीता कुशल साहू,मोतिन बाई कर्ष,पुरुषोत्तम सागर,ओमप्रकाश खैरवार,ईश्वरी खैरवार,फिरतराम खैरवार ने अपने पद की शपथ ली। गांव के वरिष्ठजनों ने सभी नवनिर्वाचित पंचों और सरपंच को मार्गदर्शन दिया और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की सीख दी।

गांव की जनता ने इस बार पंचायत चुनाव में बदलाव की लहर को अपनाते हुए अधिकांश पदों पर नए प्रत्याशियों को चुना है। यह निर्णय गांव में पहले सामने आए विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत टीम गांव की सड़क, बिजली, पानी, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ग्राम के समृद्धि और उन्नति के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे अगले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत कोटेतरा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

गांववासियों ने भी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में गांव का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *