WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781424796', '15.235.96.199')

यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत - Somanshu News

यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

गाजीपुर :  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर कुंभ से लौट रही पिकअप का डाला टूट गया, ज‍िससे उसमें बैठे लोग सड़क पर ग‍िर गए। इन लोगों पर पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसा नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में हुआ है। यूपी 53 जेटी-0756 मैक्स पर सवार होकर लोग प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पीछे से आया ट्रक ने सभी को कुचल द‍िया। हादसे में आठ से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *