WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788025478', '216.73.216.188')

अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर जांच दल द्वारा 763 बोरी धान जप्त किया गया - Somanshu News

अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर जांच दल द्वारा 763 बोरी धान जप्त किया गया

अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर जांच दल द्वारा 763 बोरी धान जप्त किया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 नवंबर 2025 : समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान जिले एवं राज्य की सीमा क्षेत्रों से अवैध रूप से धान के परिवहन एवं भंडारण पर जांच दल द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अधिकारियों के विशेष चेकिंग दल द्वारा लगातार निरीक्षण कर अवैध रूप से परिवहन एवं भंडारित धान पर जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। जांच दल द्वारा 25 एवं 26 नवम्बर को विभिन्न स्थानों से 763 बोरी (लगभग 346 क्विंटल) धान जप्त कर सक्षम अधिकारी की देख-रेख के सुपुर्द में किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मरवाही के ग्राम दरमोहली (झाड़ूटोला) में बिसाहन लाल यादव के खलिहान से 170 बोरी एवं मनबोधी के खलिहान से 280 बोरी और दरमोहली के बड़काटोला में सत्यवीर के खलिहान से 140 बोरी धान जप्त किया गया है। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र तरईगांव में कृषक महाजन सिंह द्वारा लाए गए गर्मी के डंकयुक्त एवं अमानक 31 बोरी धान, गौरेला स्थित फर्म नीलेश एंड कंपनी के दुकान सह गोदाम में स्टॉक से अधिक पाए जाने पर 72 बोरी धान जप्त किया गया है। विशेष जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम मेदुका के पास मध्यप्रदेश से 70 बोरी धान का अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक सीजी-16 सीएल-3806 धान वाहन सहित जप्त कर गौरेला थाना की सुपुर्दगी में किया गया है। जप्ती प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *