WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784727876', '216.73.216.43')

रायपुर में 75 लाख का हुक्का सामान जब्त, कारोबारी गिरफ्तार - Somanshu News

रायपुर में 75 लाख का हुक्का सामान जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर में 75 लाख का हुक्का सामान जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर :  राजीव नगर में हुक्का कारोबारी के घर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान टीम को भारी मात्रा में हुक्का का सामान मिला है। जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अब सभी हुक्के का सामान को जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजीव नगर का है। दरअसल, यहां रहने वाले अशोक मंधानी के यहां पुलिस ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि हुक्का कारोबारी अशोक मंधानी के घर में ताबड़तोड़ रेड के दौरान कई कमरे हुक्के के सामान से भरे हुए थे, जिन्हें व्यवस्थित तरीके से रेक बनाकर रखा गया था।

क्राइम ब्रांच टीम ने लगभग 50 से 75 लाख रुपये का हुक्का संबंधित सामान जब्त किया है। इस सामान में सैकड़ों हुक्का पाट, फ्लेवर और चारकोल के डब्बे शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुक्का के सामान का बेचना, खरीदना और पिलाना प्रतिबंधित है, और अशोक मंधानी पहले भी इस तरह के अपराध में दो बार पकड़ा जा चुका है। यह छापेमारी क्राइम ब्रांच खम्हारडीह थाना टीम के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम को हुक्के का सामान ले जाने के लिए तीन गाड़ियां लानी पड़ी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *