कोटेतरा में सरपँच जनदर्शन में 47 आवेदन प्राप्त हुए

जैजैपुर : जिला सक्ती के विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के गुड़ी चौक बीच बस्ती में सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने सरपँच जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत किये जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री तजेश्वर यादव जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्षता सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव तकनीकी सहायक,कोमल कंवर रोजगार सहायक,श्री फागुलाल यादव सरपँच प्रतिनिधि,श्रीमती मोतिन बाई कर्ष उपसरपंच, श्रीमती संतोषी यादव पंच,श्रीमती संगीता कुशल साहू पंच ,श्रीमती रजनी आदिले पंच,श्रीमती साधिन बाई पंच,श्रीमती वंदना सिदार पंच,श्रीमती केवराबाई साहू पंच,श्री शंकरलाल साहू पंच,पँचप्रतिनिधि लक्ष्मण आदित्य उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के पूजा अर्चना कर शुरुआत किये और सीईओ यादव जी ने कहा कि ग्राम पंचायत कोटेतरा की अनोखी पहल है तारीफे ही तारीफ करे वह कम है क्योंकि हमारी समस्याओं को खुद सरपँच गांव स्तर में सरपँच जनदर्शन लगाकर लोगो की समस्या सुनेंगे यह वास्तव में यह नजारा देखने को मिल रहा है विजय यादव तकनीकी सहायक ने कहा कि यहां की सरपँच सुनीता रमेश साहू की जनताओं को जागरूक करने की अच्छी पहल किया जा रहा है और ग्रामीणों की जनताओं को कहना चाहूंगा कि जिनके भी जॉब कार्ड की केवासी नही कराए होंगे तो वह योजना से वंचित हो जायेगे सरपँच जनदर्शन में श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास, खसरा जोड़वाने बिजली बिल अधिक आना,हैंडपंप खनन खोदवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 47 आवेदन प्राप्त हुए।

सरपँच जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने विभिन्न वार्डो से आए लोगों की शिकायतें और आवेदन सुने हैं। सरपँच साहू ने अधिकारियों को आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने और उनका प्रभावी ढंग से निवारण करने का पत्र लिखकर भेजा जाएगा है। यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था । उक्त सरपँच जनदर्शन में गांव की प्रबुद्ध सियान अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
