WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784671636', '198.244.168.243')

कोरिया जिले के कटगोड़ी, मुरमा, जटासेमर और पोंडी धान खरीदी केन्द्र में 40 क्विंटल अमानक धान रिजेक्ट - Somanshu News

कोरिया जिले के कटगोड़ी, मुरमा, जटासेमर और पोंडी धान खरीदी केन्द्र में 40 क्विंटल अमानक धान रिजेक्ट

कोरिया जिले के कटगोड़ी, मुरमा, जटासेमर और पोंडी धान खरीदी केन्द्र में 40 क्विंटल अमानक धान रिजेक्ट

 कोरिया, 03 दिसम्बर 2025 :  प्रदेश में 14 नवंबर से शुरू धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसी कड़ी में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन गठित दल द्वारा धान उपार्जन केंद्र कटगोड़ी और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। इसमें कई अनियमितताएँ उजागर हुईं।

धान खरीदी केंद्र कटगोड़ी में 40 क्विंटल धान रिजेक्ट

बुधवार को सुबह कटगोड़ी धान खरीदी केंद्र में हुए औचक निरीक्षण में मानक से नीचे गुणवत्ता का लगभग 40 क्विंटल धान रिजेक्ट किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नोडल अधिकारी को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र में बारदाना एवं ढकने हेतु पॉलीथिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली। निरीक्षण टीम ने फर्म रुद्र कुमार, मेन रोड कटगोड़ी के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित 75 बोरी (30 क्विंटल) धान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया । ग्राम मुरमा में किसान विशुन के यहाँ से 45 बोरी धान अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर जप्त किया गया।

जटासेमर 24 बोरी धान रिजेक्ट
झरना पारा धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी श्री कमलेश देवांगन द्वारा खरीदी केन्द्र का आज सुबह औचक निरीक्षण किया, जिसमें किसान नीलकंठ पिता देवनंदन, ग्राम जटासेमर का 24 बोरी धान अमानक पाए जाने पर रिजेक्ट कर वापस लौटा दिया गया। इसी तरह पोंडी में दो किसानों का 71 बोरी अमानक धान रिजेक्ट किया गया। बचरा पोड़ी धान उपार्जन केंद्र में बृजमोहन जायसवाल पिता बलराम, ग्राम पोंडी का 65 बोरी तथा भईया लाल राजवाड़े, ग्राम सांवला का 6 बोरी अमानक धान मिलने पर नोडल अधिकारी श्री ए. टोप्पो द्वारा रिजेक्ट कर वापस किया गया।

जिला प्रशासन कोरिया द्वारा कहा गया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि वास्तविक किसानों को न्याय मिले और कोचियों-बिचौलियों पर सख्ती बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *