WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786235075', '51.89.129.216')

धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं ने की हिन्दू धर्म में वापसी - Somanshu News

धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं ने की हिन्दू धर्म में वापसी

धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं ने की हिन्दू धर्म में वापसी

रायपुर :  धर्मांतरण पर देश-प्रदेश में मचे बवाल के बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ सेना बनाने के बाद आज धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं का पैर धोकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर हिन्दू धर्म में वापसी कराई. पुरंदर मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ सेना हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे धर्म विरोध कार्य रोकने का काम करेगी.

महिलाओं की घर वापसी कराने से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक की पद यात्रा कर धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया. विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि उड़िया बस्तियों में धर्मांतरण की सूचना के बाद जगन्नाथ सेना के गठन का फैसला लिया.

धर्मांतरण के मामले सामने आने पर शासन – प्रशासन को इसकी सूचना देंगे, वहीं काम कर रही अंदरूनी मिशनरी को रोकने काम जगन्नाथ सेना करेगी. भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में बहुत से समाज हैं, लेकिन कई लोग इसकी ठेकेदारी कर रहे हैं. इन ठेकेदारों को रोकने के लिए जगन्नाथ सेना काम करेगी. राजधानी से शुरू होते हुए यह सेना गांव तक जाएगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *