छत्तीसगढ़ के पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में बना डुमरपाली कोपरा एनीकेट का 40 गेट में 35 गेट जाम
धमतरी : डुमरपाली धमतरी जिला के मगरलोड ब्लाक में स्थित पैरी नदी एवं सोढू नदी पर डुमरपाली कोपरा एनीकेट आज से 10–12 साल पहले पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में बना एनीकेट में 40 गेट पानी निकासी के लिए बनाया गया है किन्तु आज वह गेट उपर नीचे नहीं हो रहा है आज से एक साल पहले इसी एनीकेट में मरम्मत कार्य के लिए कांग्रेस सरकार ने 1 करोड़ 20लाख रूपए पास किया था जल संसाधन विभाग धमतरी के द्वारा संविदा निकाल कर ठेकेदार को ठेका में दिया गया था उस निविदा में गेट मरम्मत और मलमा हटाने का कार्य था लेकिन ठेकेदार ने एनीकेट के उपर छः इंच का मरम्मत कार्य किया और पांच से दस फीट मलमा को हटा दिया गया है लेकिन 40 गेट में 35 गेट जाम हो गया है यह गेट उपर नीचे नहीं होने के कारण पानी बरसने से एनीकेट के उपर 3 से 4 फ़ीट बहने से आवागमन ठप पड़ जा रहा है जिससे राहगीरों को आने जाने में बहुत तकलीफ़ो का सामना करना पड़ रहा है।
अगर एनीकेट को 1 से 2 फ़ीट गड्ढा खोदने पर पता चल जाएगा कि रेत और गिट्टी की मात्रा बहुत है जिसमें भ्रष्टाचार जम कर हुआ है यह धमतरी जिला पहले रायपुर जिला में आता था उस समय गंगरेल बांध और सिकासार बांध का निर्माण हुआ है जो आज तक अपने दम टिका हुआ है यह तो डुमरपाली कोपरा एनीकेट की बात है जो धमतरी जिला से गरियाबंद जिला और उड़ीसा राज्य को जोड़ता है हमारे छत्तीसगढ़ राज्य बनने से धमतरी जिला में चार बांध इसी भाजपा शासन काल में बना हुआ है जहां जम कर भ्रष्टाचार हुआ है देखने से वहां यह मिलता है कि जो गेट लगा हुआ है वह गेट वाल के साथ उपर नीचे होता है संबंधित अधिकारियों को पूछने पर बताया जाता है कि हम लोग गेट मरम्मत कार्य नहीं करते हैं इसके लिए यांत्रिकी विभाग को मरम्मत कार्य के लिए आवेदन दिया गया है कहते हैं अगर समय रहते गेट मरम्मत नहीं होगा तो डुमरपाली कोपरा एनीकेट पानी के साथ बह जाएगा और एक जिला और दूसरे राज्य में आने जाने वाले आवागमन अवरूद्ध हो जाएगा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शासन निर्देशित करे कि समय रहते गेट का मरम्मत कार्य करवाया जाए।
