WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784723820', '216.73.216.43')

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के संघर्ष से 3 हजार व्याख्याता बनेंगे प्राचार्य - Somanshu News

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के संघर्ष से 3 हजार व्याख्याता बनेंगे प्राचार्य

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के संघर्ष से 3 हजार व्याख्याता बनेंगे प्राचार्य

बिलासपुर/रायपुर, 20 जनवरी :  छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ की साधारण सभा की बैठक लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अध्यक्षता की। संघ के महामंत्री राजीव वर्मा, सुरेश अवस्थी, अभय मिश्रा, प्रांतीय सचिव के के शर्मा , प्रहलाद नगरिया, जिला अध्यक्ष एम सी राय, अरुण साहू, अरविंद कौशिक, जिला अध्यक्ष वेद राम पात्रे ने 10 वर्षों से प्राचार्य पद पर रुकी पदोन्नति जल्द मिलने की बात कही।

प्राचार्य के 2934 पदों पर पदोन्नति के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मंजूरी देने के लिए आभार व्यक्त किया है। तत्पश्चात स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव 30 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। जिसका परीक्षण 17 जनवरी 2025 से जारी है

एक माह के अंदर ही पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे। प्रबंध समिति में उपस्थित जिला अध्यक्ष रायगढ़ नरेंद्र पर्वत, कोरबा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, धमतरी जिला अध्यक्ष संजय चंद्राकार, दुर्ग जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जांजगीर विद्या भूषण , कबीरधाम जिला अध्यक्ष वेद राम पात्रे, ऋषि कश्यप एस के चिंचोलकर, राधेश्याम कंवर आदि ने कुछ मांगे रखीं। इनमें शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने और ऑनलाइन माध्यम से कार्य के लिए ?500 मोबाइल भत्ता तथा अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिवस करने , दो लाख रुपए तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा, ग्रेजुइटी 25 लाख रुपए करनेतथा सहायक शिक्षकों को तृतीय समय -मान वेतनमान 5400 ग्रेड पे, सीधी भर्ती से व्याख्याता को समयमान वेतनमान 6600/- ग्रेड पे आदि मांग सर्व सम्मति से अनुमोदित एवं प्रस्तावित कर शासन से मांग किया गया। व्याख्याता एल बी को संघ की सदस्यता में शामिल करने जिला अध्यक्ष और प्रांताध्यक्ष को अधिकार दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *