WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786066854', '216.73.217.7')

2025 Honda CB650R बाइक भारतीय बाजार में हुई लॉन्‍च, सुपरबाइक में मिला E Clutch फीचर, जानें कितनी है कीमत - Somanshu News

2025 Honda CB650R बाइक भारतीय बाजार में हुई लॉन्‍च, सुपरबाइक में मिला E Clutch फीचर, जानें कितनी है कीमत

2025 Honda CB650R बाइक भारतीय बाजार में हुई लॉन्‍च, सुपरबाइक में मिला E Clutch फीचर, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्‍ली :  जापानी दोपहिया वाहन निर्माता Honda की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सुपरबाइक सेगमेंट में नई बाइक के तौर पर 2025

लॉन्‍च हुई Honda की नई बाइक

होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्‍च कर दिया गया है। नई बाइक को 650 सीसी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। साथ ही इसमें खास तकनीक वाले क्‍लच का उपयोग भी किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें सबसे नई तकनीक E-Clutch को भी ऑफर किया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलाइट, 41 एमएम सेपरेट फंक्‍शन फोर्क बिग पिस्‍टन, मोनोशॉक सस्‍पेंशन, पांच इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, आगे ड्यूल और पीछे सिंगल डिस्‍क ब्रेक, क्रोमोस्‍फीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्‍लैक मेटेलिक जैसे रंगों का विकल्‍प भी दिया गया है।

क्‍या है E-Clutch तकनीक

ई-क्‍लच तकनीक के साथ होंडा की पहली बाइक सीबी650आर को लॉन्‍च किया गया है। इस तकनीक के बाद बाइक चलाते हुए मैनुअल तरीके से गियर बदलने जरुरत को खत्‍म कर दिया गया है। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा सड़क पर ट्रैफिक के बीच होता है, जहां पर बार बार गियर नहीं बदलने होते बल्कि बाइक खुद ही गियर बदलती रहती है। जिससे ज्‍यादा स्‍पोर्टी और बेहतर कंट्रोल के साथ राइड की जा सकती है।

कितना दमदार इंजन

होंडा की नई बाइक में 649 सीसी की क्षमता का लिक्‍विड कूल्‍ड इनलाइन फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इसे 12 हजार आरपीएम पर  70 किलोवाट की पावर और 63 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। जिसके साथ ई-क्‍लच को दिया गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इसे दो वेरिएंट में लॉन्‍च किया गया है। जिसमें Honda CB650R और Honda CBR650R शामिल हैं। Honda CB650R की एक्‍स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है और Honda CBR650R की एक्‍स शोरूम कीमत 10.40 लाख रुपये रखी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है। होंडा के मुताबिक इनकी डिलीवरी भी मई 2025 के आखिर तक शुरू की जाएंगी।

किनसे है मुकाबला

होंडा की इस बाइक को 650 सीसी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Kawasaki, Triumph, Aprilia जैसी निर्माताओं की बाइक्‍स के साथ होगा। इसके अलावा इसे Royal Enfield और BSA Glodstar जैसी निर्माताओं से भी चुनौती मिल सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *