WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777166592', '85.208.96.205')

2 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप, झाड़ियों में खून से लथपथ मिली मासूम - Somanshu News

2 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप, झाड़ियों में खून से लथपथ मिली मासूम

2 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप, झाड़ियों में खून से लथपथ मिली मासूम

जांजगीर-चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 2 साल की बच्ची से रेप किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में मिली है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे एक शख्स किडनैप कर ले गया। कुछ दूर ले जाकर आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया और झाड़ियों में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची के गायब होने के बाद परिजन परेशान हो गए। आस-पास खोजने लगे, लेकिन बच्ची बहुत देर तक नहीं मिली। इसके बाद रात को बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

झाड़ियों के बीच बच्ची खून से सनी रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स से ब्लड निकल रहा था। इसके बाद परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

मामले में एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि FIR के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने वारदात को लेकर मौके से सबूत जुटाए हैं। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं कुछ संदेहियों को पकड़कर भी पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *