WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788061392', '54.37.118.93')

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में 2 आतंकी ढेर, सेना ने दो एके-47, एक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया - Somanshu News

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में 2 आतंकी ढेर, सेना ने दो एके-47, एक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में 2 आतंकी ढेर, सेना ने दो एके-47, एक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LOC (लाइन ऑफ कंट्रोल) के पास सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना के मुताबिक, 8 सितंबर की देर रात नौशेरा के लाम सेक्टर के पास सेना के जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी। जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

सेना ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। साथ ही दो एके-47 और एक पिस्तौल भी जब्त की गई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। आर्मी ने X पर इसकी जानकारी दी।

पिछले एक हफ्ते में आतंकी मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है। 2 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। इसमें एक जवान शहीद हो गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *