DRG जवानों ने लॉन्च किया ऑपरेशन
एसपी के मुताबिक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया, मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इस इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों के मुताबिक सुबह से चल रही इस गोलीबारी में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि मुठभेड़ जारी है, इसलिए एनकाउंटर संख्या बढ़ने की संभावना है।
2 दिन पहले 3 बड़े नक्सली लीडर मारे
दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया। गजरला 40 लाख का इनामी था।
वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर SZCM थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
