रायपुर में 2 बदमाश चाकू लहराते गिरफ्तार

रायपुर में 2 बदमाश चाकू लहराते गिरफ्तार

रायपुर :  रायपुर में पुलिस ने 2 बदमाशों को चाकू लहराते गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों को रायपुर के दो अलग-अलग इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से दो चाकू भी बरामद किया है। जिसके बाद आर्म्स एक्ट पर कार्रवाई की गई है।

पहला मामला: राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिले कि एक युवक पुरैना श्मशान घाट के पास चाकू लहराते हुए आम लोगों को डरा धमका रहा है। इसके बाद टीम ने 30 साल के आरोपी मुकेश कुमार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।

दूसरा मामला: राजेंद्र नगर क्षेत्र के मेडिसिन अस्पताल के पीछे के इलाके में उमेश्वर ध्रुव (29) चाकू लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चाकू की बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाकर जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *