WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783902518', '216.73.216.177')

शासकीय जमीन पर ईंट भट्टा संचालित करने वाले 18 लोगों को मिला बेदखली नोटिस - Somanshu News

शासकीय जमीन पर ईंट भट्टा संचालित करने वाले 18 लोगों को मिला बेदखली नोटिस

शासकीय जमीन पर ईंट भट्टा संचालित करने वाले 18 लोगों को मिला बेदखली नोटिस

तखतपुर : तखतपुर में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से ईट भट्टे संचालित किए जाने की खबर का असर देखने को मिला है, एक्शन में आए प्रशासनिक अमले ने 18 लोगों को बेदखली आदेश जारी किया है, वहीं खनिज विभाग ने भी 18 लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी में है.

मामला तखतपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर का है, जहां मध्यप्रदेश से आकर शासकीय जमीन पर प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध ईंट भट्टे संचालित कर रहे हैं. इससे पास की नदी में अवैध खुदाई के साथ भट्टे से निकलने वाले कोयले के धुएं से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है. इसके अलावा ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीण लगातार अवैध ईंट भट्टे की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासनिक अमला कार्रवाई करने में कोताही बरत रहा था.

मामले में जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि 18 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी. और आगे भी क्षेत्र में इस तरह के अवैद्य ईट भट्टे संचालित करने वालों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *