WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784394033', '54.37.118.88')

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जशपुर में CM विष्णु साय ने किया योग - Somanshu News

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जशपुर में CM विष्णु साय ने किया योग

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जशपुर में CM विष्णु साय ने किया योग

 छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे धूमधाम से आज यानी 21 जून को मनाया जा रहा है. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक अलग-अलग जिलों में योग किया.

CM विष्णु देव साय जशपुर में किया योग

जशपुर के रणजीता स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं. बता दें कि छत्तसीगढ़ में ”योग संगम-हरित योग” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

अपने दिनचर्या में योग को करें शामिल- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि योग हमारे देश के हजारों पुरानी विधाए है.21 जून को विश्व योग दिवस को मंजूरी मिली. हमारा देश विश्व गुरु है, पूरे विश्व मे आज के दिन योग दिवस मनाया जाता है.

सीएम ने आगे कहा, ‘योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें. योग से तन मन स्वास्थ्य रहते हैं. समय निकालकर सुबह-सुबह योग करें.

अरूण साव मुंगेली तो विजय शर्मा कबीरधाम में किया सामूहिक योगाभ्यास

उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इधर, रायगढ़ स्टेडियम में सुबह 7 बजे योगाभ्यास शुरू हुआ. इस मौके पर वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी समेत अन्य लोगों ने योग के कई आसन किए.

सूरजपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन

सूरजपुर जिला मुख्यालय के रंगमंच ग्राउंड में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह योग शामिल हुए. इसके अलावा कलेक्टर, एसपी, डीएफओ, समेत जिले के अधिकारी भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिए.

अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूली छात्र

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इंडोर आडिटोरियम में योगाभ्यास किया गया. इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग योगासन में बैठकर योग किए.

कवर्धा में योग कार्यक्रम में शामिल हुए विजय शर्मा

कवर्धा में विश्व योग दिवस 2025 का आयोजन किया गया. यहां हक़ नाम साहेब आडिटोरियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए और योगासन में बैठकर योग किए. इसके अलावा कलेक्टर, एसपी, जिला के जनप्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल होकर योग किए. बता दें कि योग शिक्षक सुरेश चंद्रवंशी ने सामूहिक योग करवाया.

 शासकीय नरहरदेव स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन.

कांकेर जिला मुख्यालय के शासकीय नरहरदेव स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. योग दिवस के कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी शामिल हुए. इस मौके पर सैकड़ों लोग योग हिस्सा लिए.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *