डॉ. खिलावन साहू ने पतेरापाली कला में धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

डॉ. खिलावन साहू ने पतेरापाली कला में धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

 

सक्ती: सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतेरापाली कला में आज धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू द्वारा किया गया। डॉ. साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर खरीदी कार्य की शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है, किसानों की उन्नति के लिए निरंतर सकारात्मक एवं दूरदर्शी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विष्णु देव साय सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान तथा प्रति क्विंटल 3100 रुपये के मानक पर खरीदी कर रही है, जो किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, जिससे किसानों को निरंतर सशक्तिकरण मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मण्डल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश साहू एवं संतोष राठौर, सेवा सहकारी समिति पतेरापाली के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सरपंच राकेश खैरवार, मोहगांव सरपंच रवि साहू, देवरमाल सरपंच योगेंद्र साहू, नगरदा समिति अध्यक्ष गोपाल जयसवाल, जर्वे अध्यक्ष रामदयाल सिदार, बासीन खैरा अध्यक्ष लखन राठौर, युवा मोर्चा महामंत्री गोविंदा साहू, दिनेश साहू, योगेश साहू, दूजे राम, श्याम सिदार , मेघनाथ साहू, रामायण दास महंत, राजेश गवेल , रमन साहू, छवि जयसवाल, रनसाय केवट, सुखलाल साहू , बिहारी लाल साहू,महेश राम, अंजोर सिंह, महेत्तर साव, रोहित जयसवाल, जयराम जयसवाल, रामलाल जयसवाल, भोज राम साहू, महेश्वर प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कृषक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *