WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785424789', '2001:41d0:303:583b::1')

उमाशंकर चंद्रा बने विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत की बैठक में करेंगे प्रतिनिधित्व - Somanshu News

उमाशंकर चंद्रा बने विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत की बैठक में करेंगे प्रतिनिधित्व

उमाशंकर चंद्रा बने विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत की बैठक में करेंगे प्रतिनिधित्व

विधायक ने किया औपचारिक घोषणा, समर्थकों में दिखा उत्साह

 

जैजैपुर :  जैजैपुर क्षेत्र के सक्रिय ग्रामीण नेता उमाशंकर चंद्रा को क्षेत्रीय विधायक द्वारा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ वे आगामी जिला पंचायत की बैठकों में विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों, समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने एक औपचारिक घोषणा पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। घोषणा होते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उमाशंकर चंद्रा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

संगठन और जनता के बीच सक्रियता पर विधायक ने जताया विश्वास

विधायक कार्यालय के अनुसार, उमाशंकर चंद्रा लंबे समय से संगठन एवं क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनसमस्याओं को लेकर उनकी तत्परता और सार्थक संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है

ग्रामीण इलाकों की समस्याओं का होगा हल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र की सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई विकासोन्मुखी योजनाओं को लेकर अब जिला पंचायत स्तर पर उनकी आवाज और मजबूती से उठ सकेगी। वहीं उमाशंकर चंद्रा ने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ रखकर समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *