WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1775665462', '85.208.96.200')

सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, सभी शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद - Somanshu News

सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, सभी शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद

सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, सभी शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से 3 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं, अभी दोनों ओर से जंगल में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है। 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं। ​

बस्तर IG सुंददराज पी ने कहा कि इस मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47, इंसास, और SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा के SP किरण चव्हाण ने कहा है कि यह बड़ी सफलता है। जवान मौके पर ही हैं। लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिलेगी।

ओडिशा के रास्ते CG में घुसे थे नक्सली

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।

ओडिशा से सटे गरियाबंद में गुरुवार को हुई थी मुठभेड़

ओडिशा और गरियाबंद से सटे उदंती अभ्यारण्य जंगल में गुरुवार को भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में गरियाबंद DRG, कोबरा 207 बटालियन, ओडिशा SOG, सीआरपीएफ 211 और 65 बटालियन के लगभग 200 जवान शामिल थे।

अमाड़ के जंगलों में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। दबाव बनते देख नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस ने एक सिंगल शॉट राइफल,नक्सली साहित्य,भारी मात्रा में गरम कपड़े और दैनिक उपयोग के सामान जब्त किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *