WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786179593', '216.73.216.182')

एक करोड़ के इनामी समेत 10 माओवादी मुठभेड़ में ढेर - Somanshu News

एक करोड़ के इनामी समेत 10 माओवादी मुठभेड़ में ढेर

एक करोड़ के इनामी समेत 10 माओवादी मुठभेड़ में ढेर

 बीजापुर : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के सफाये के लिए चल रहे संयुक्त अभियान के 18वें दिन गुरुवार को तेलंगाना में ग्रेहाउंड्स बल (पुलिस की विशेष इकाई) ने बड़ी सफलता हासिल की।

उधर, मुठभेड़ से पहले माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में ग्रेहाउंड्स बल के पांच जवान बलिदान हो गए। इस घटना की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल की सुरक्षा और रणनीतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अभियान से जुड़ी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती। अभियान समाप्त होने के बाद ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

संयुक्त अभियान चलाया गया हैसूत्रों के अनुसार, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू, दामोदर, हिड़मा, चंद्रन्ना समेत 350 से अधिक माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद 21 अप्रैल से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान, वाजेडु जिले से लौट रहे ग्रेहाउंड्स बल का दस्ता माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसका जवाब ग्रेहाउंड्स बल के जवानों ने बहादुरी से दिया। लगभग पांच से सात घंटे तक चली गोलीबारी में 10 माओवादी मारे गए।

अब तक मारे गए 36 से ज्यादा माओवादीबता दें कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी का माओवादी लंबे समय से कारिडोर की तरह उपयोग कर रहे थे। सटीक सूचना के बाद लगभग दस हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान पिछले 18 दिनों से यहां निर्णायक अभियान चला रहे हैं।

वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर, एनटीआरओ के सैटेलाइट और 20 से अधिक ड्रोनों की सहायता से अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि अभियान में अब तक 36 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, जिनमें कई शीर्ष नेता हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *