WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784700407', '51.195.215.145')

थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत माओवादी संगठन में सक्रिय 03 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार - Somanshu News

थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत माओवादी संगठन में सक्रिय 03 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत माओवादी संगठन में सक्रिय 03 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

सुकमा : जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर रविवार को थाना चिंतागुफा से निरीक्षक गोविंद यादव थाना प्रभारी चिंतागुफा के हमराह जिला बल का बल, व सीआरपीएफ निरीक्षक बिजेन्द्र मोहन सिंह के हमराह सी/50 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं कैम्प डब्बाकोंटा से सहायक कमाण्डेन्ट राकेश सिंह, हमराह डी/50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम पेंटापाड़, एंटापाड़ आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पेंटापाड़ पगडण्डी रास्ते के पास 03 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा गया।

पकड़े गये नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: (1) पोड़ियाम जोगा पिता पोड़ियाम राजा (बुर्कलंका मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुर्कलंका थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा (छ.ग.), (2) माड़वी मासा पिता माड़वी सोमड़ा (बुर्कलंका मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुर्कलंका थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा (छ.ग.) एवं (3) पोज्जा माड़वी पिता आयता माड़वी (बुर्कलंका मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुर्कलंका थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा (छ.ग.) को होना तथा प्रतिबंधित संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये गये एवं इनके कब्जे से 01नग टिफिन बम वजनी लगभग 02-03 किग्रा., 05 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 05 मीटर कोर्डेक्स वायर, 05 नग जिलेटिन रॉड, 10 मीटर इलेक्ट्रिीक, 04 नग पेंसिल सेल को बरामद किया गया।

बरामद विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से मौके पाकर प्लांट करने के लिए रखे जाना बताये गये। उपरोक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से पकड़े गये नक्सलियों के खिलाफ थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 09/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए रविवार को विधिवत् गिरफ्तार कर आज सोमवार को माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *