WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1739768600', '18.97.9.169')

लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:बीजेपी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा पत्र; कहा-अध्यक्ष को हटाया जाए - Somanshu News

लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:बीजेपी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा पत्र; कहा-अध्यक्ष को हटाया जाए

लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:बीजेपी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा पत्र; कहा-अध्यक्ष को हटाया जाए

छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(JCCJ) को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत की अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुंगेली कलेक्टर को पत्र सौंपा है। उन्होंने कलेक्टर से अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला जेसीसीजे की टिकट पर चुनाव जीतकर आई थीं।

पिछले कई महीनों से लोरमी नगर पंचायत की सियासत गरमाई हुई है। जिसमें कांग्रेस और भाजपा पार्षद अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला के कामकाज से नाराज बताए जा रहे हैं। अंकिता रवि शुक्ला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) की पार्टी से चुनकर आई हैं। यहां अगर सभी दलों के पार्षदों की बात की जाए तो यहां से 6 पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा, 4 सीटों पर जेसीसीजे के पार्षद हैं। कुल 15 वार्ड हैं।

विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप

वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद राजेंद्र सलूजा ने कहा कि लोरमी नगर पंचायत में लगातार विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही बरती जा रही है। सूत्रों को कहना है कि अध्यक्ष के कामकाज से उनके ही पार्टी के पार्षद भी नाराज हैं। वहीं मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने कहा है कि पूरे मामले में जो भी नियम-कानून कहते हैं, उस अनुसार काम किया जाएगा।

2020 में चुनी गई थीं अंकिता रवि शुक्ला

जनवरी 2020 में लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जेसीसीजे की प्रत्याशी अंकिता रवि शुक्ला दो क्रॉस वोट के साथ विजयी रही थीं। कांग्रेस की ओर से वंदना सिंह बैस, भाजपा से किरण राकेश दुबे और जकांछ से अंकिता शुक्ला ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था, जिसके बाद वोटिंग हुई थी। उस वक्त मतगणना में सिर्फ 4 पार्षदों के साथ अध्यक्ष चुनाव लड़ने वाली अंकिता शुक्ला को 6 मत मिले थे। भाजपा और कांग्रेस का क्रॉस वोट अंकिता को मिला था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *