WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1739530402', '18.97.14.88')

मौसम विभाग ने दी जानकारी,देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट..

मौसम विभाग ने दी जानकारी,देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट..

मौसम विभाग ने दी जानकारी,देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट..

देश के कई राज्यों में बारिश से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और उत्तर भारत के 6 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सुबह से ही बादलों ने घेरा डाल दिया था। दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों से लेकर दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज हुई।

हालांकि, बारिश के बाद उमस की वजह से लोगों को बुरा हाल रहा। हवा में उमस का स्तर 71 से 100 फीसदी रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 32.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल में बारिश के दौरान डूबने, लैंडस्लाइड, सड़क हादसे में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। एक महीने में यहां 450 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। उत्तराखंड के नैनीतील में शुक्रवार को लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, जम्मू में जल स्तर बढ़ने के बाद पुंछ नदी में फंसे 30 लोगों को आर्मी ने रेस्क्यू किया है।

छत्तीसगढ़: महासमुंद में बिजली की चपेट में आईं 12 महिलाएं
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बारिश थमने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से खेत में रोपा लगा रही 12 महिलाएं चपेट में आ गईं। इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से झुलस गईं।

राज्य में हल्के बादल होने से अगले तीन-चार दिन तक भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन बिजली की संभावना बनी हुई है। देश के कई राज्यों में बारिश से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और उत्तर भारत के 6 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *