WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781214742', '17.241.75.31')

आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी

आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी

आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी

3 AUGUST 2022  कोंडागांव  : दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के 03 प्रकरण में 12 लाख की राशि मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को वितरित की गई। जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें दिनांक 31 मार्च 2022 को धरमूराम पिता कंवल सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम बागबेड़ा तहसील माकड़ी की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी।

दिनांक 30 मार्च 2022 भोलेनाथ पिता घस्सूराम उम्र 11 वर्ष ग्राम ठेमगांव तहसील माकड़ी एवं दिनांक 20 मार्च 2022 को  नितान्शु मरकाम पिता चंदर मरकाम उम्र 01 वर्ष ग्राम ठेमगांव तहसील माकड़ी जिला कोण्डागांव की मृत्यु सर्पदंश हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। सहायता राशि चेक, बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *