WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781279101', '2001:41d0:303:1d03::1')

हनीमून बीच में छोड़ बेंगलुरु आकर पत्‍नी ने की खुदकुशी, नागपुर में पति ने भी कर ली आत्महत्या, सास ने भी लगाई फांसी लेकिन....जानिए पूरा मामला - Somanshu News

हनीमून बीच में छोड़ बेंगलुरु आकर पत्‍नी ने की खुदकुशी, नागपुर में पति ने भी कर ली आत्महत्या, सास ने भी लगाई फांसी लेकिन….जानिए पूरा मामला

हनीमून बीच में छोड़ बेंगलुरु आकर पत्‍नी ने की खुदकुशी, नागपुर में पति ने भी कर ली आत्महत्या, सास ने भी लगाई फांसी लेकिन….जानिए पूरा मामला

हेज प्रताड़ना के काले साये में दो परिवार टूट गए। शुक्रवार रात नागपुर के सोनेगांव इलाके स्थित होटल रॉयल विला में एक 30 वर्षीय युवक और उसकी 60 वर्षीय मां ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक सूरज शिवन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां जयंती रामकृष्ण अप्पा को बचा लिया गया। यह पूरी घटना बेंगलुरु से जुड़ी है।

सूरज की शादी डेढ़ महीने पहले गनावी से हुई थी। बेंगलुरु में शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद गवानी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने बेंगलुरू के एक थाने में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। इससे परेशान होकर मां-बेटे नागपुर आ गए। यहां होटल रॉयल विला में रुकने के बाद देर रात दोनों ने फंदा लगा लिया। होटल स्टाफ को शोर सुनाई देने पर सोनेगांव पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूरज का शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागपुर के एम्स अस्पताल भेज दिया। जयंती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

श्रीलंका में हनीमून बीच में छोड़ बेंगलुरु आ गए थे सूरज और गवानी

श्रीलंका में हनीमून मनाकर लौटने के तुरंत बाद गवानी ने आत्महत्या कर ली थी। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि आत्महत्या का कारण दहेज प्रताड़ना है। रिश्तेदारों ने सूरज, उसकी मां जयंती और उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच की तैयारी कर रही है। महिला आयोग ने भी चिंता जताई है। महिला आयोग ने कर्नाटक सरकार को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों श्रीलंका में हनीमून बीच में ही छोड़कर वापस आ गए थे।

गवानी के पिता शशि का आरोप है कि शाही शादी कराने के बावजूद, पति सूरज और उसकी मां जयंती और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में राममूर्ति नगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। दहेज की मांग, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानिए पुलिस ने क्या कहा?

सोनेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया, “मामले की गहन जांच चल रही है। सुसाइड नोट या अन्य सुराग मिलने पर बेंगलुरु पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दहेज प्रताड़ना के आरोपों की भी पड़ताल होगी।” पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूरज के परिवार ने दहेज की कोई मांग नहीं की थी, बल्कि शादी के बाद भी पारिवारिक विवाद बढ़ते जा रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *