WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784369223', '2001:41d0:303:7a2c::1')

आज लॉन्‍च होगी Maruti की नई एसयूवी, Escudo या Victoris हो सकता है नाम, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन - Somanshu News

आज लॉन्‍च होगी Maruti की नई एसयूवी, Escudo या Victoris हो सकता है नाम, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन

आज लॉन्‍च होगी Maruti की नई एसयूवी, Escudo या Victoris हो सकता है नाम, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन

नई दिल्‍ली :  भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki आज औपचारिक तौर पर नई एसयूवी को लॉन्‍च करेगी। निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। बाजार में इसका किन एसयूवी से मुकाबला होगा। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई एसयूवी

मारुति की ओर से औपचारिक तौर पर आज दोपहर 12 बजे के बाद नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के समय ही इसकी जानकारी दी जाएगी कि किस सेगमेंट में किस तरह के फीचर्स के साथ नई एसयूवी को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।

किस नाम से होगी लॉन्‍चनिर्माता की ओर से अभी इसके नाम को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे Maruti Escudo या Maruti Victoris नाम से लॉन्‍च किया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्सरिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, वेंटिलेटिड सीट्स, डार्क इंटीरियर, सनरूफ, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकेरज, हिल असिस्‍ट जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कितना दमदार इंजननई एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें हाइब्रिड तकनीक को भी दिया जा सकता है। 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन से एसयूवी को 101 बीएचपी की पावर और 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही एसयूवी को पांच स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमतजानकारी के मुताबिक मारुति की नई एसयूवी को 10 से 12 लाख रुपये एक्‍स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है। नई एसयूवी मारुति की ग्रैंड विटारा के नीचे और ब्रेजा के ऊपर पोजिशन की जाएगी।

किनसे होगा मुकाबलामारुति की नई एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में एसयूवी का सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होगा। इसके साथ ही इस एसयूवी से कई कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को भी चुनौती मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *