WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780900504', '198.244.242.112')

52 साल के फेमस सिंगर की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान - Somanshu News

52 साल के फेमस सिंगर की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

52 साल के फेमस सिंगर की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

असम फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से एक बुरी खबर आई है, जिसने सभी फैंस को हिलाकर रख दिया है. मशहूर असमीज सिंगर जुबिन गर्ग का निधन हो गया है. थोड़ी देर पहले ये खबर आई थी कि वो नॉर्थ ईस्ट के एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे, जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. इसके बाद जुबिन गर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.अस्पताल में इलाज के दौरान जुबीन ने दम तोड़ दिया. इस खबर के सामने आने के बाद से जुबीन के फैंस हैरान हैं. किसी को भी हादसे की खबर पर यकीन नहीं हो रहा. हादसे के बाद जुबीन को अस्पताल में आईसीयू में एडमिट किया गया था. नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में जुबिन परफॉर्म करने वाले थे.

स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा:- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुबीन स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे. उनको बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है. यहां डॉक्टर्स ने जुबीन को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. बात करें जुबीन के सफर की तो वो एक बेमिसाल सिंगर होने के अलावा एक अभिनेता और लेखक भी थे. जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय में हुआ था. असमिया भाषा के अलावा जुबीन ने बंगाली, हिंदी, अंग्रजी, मलयालम , मराठी , मिसिंग , नेपाली , ओडिया , संस्कृत जैसी लगभग 60 भाषाओं में गाने गाए थे.

बॉलीवुड में भी गाए थे कई गाने:- कंगना रनौत, इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा की फिल्म गैंगस्टर के लिए उन्होंने मशहूर गाना ‘या अली’ गाया था. जुबीन को लगभग 12 तरह के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाने आते थे. जूबीन का पूरा नाम ज़ुबीन बोरठाकुर गर्ग था. 1995 में जूबीन मुंबई आए थे और अपना पहला इंडिपॉप एकल एल्बम चांदनी रात लॉन्च किया. उन्होंने दिल से (1998) , डोली सजा के रखना (1998) , फ़िज़ा (2000) , कांटे (2002) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए थे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *