WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784826625', '2a03:2880:f800:3::')

आदित्य फार्म्स में नशे की पार्टी पर पुलिस की रेड, आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल - Somanshu News

आदित्य फार्म्स में नशे की पार्टी पर पुलिस की रेड, आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

आदित्य फार्म्स में नशे की पार्टी पर पुलिस की रेड, आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदित्य फॅार्म हाउस में लेट नाइट पार्टियों में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार, 14 सितंबर को देर रात आबकारी और पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित निजी फॉर्म हाउस में हुक्का-शराब पार्टी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नशे में धुत युवक पुलिस से भिड़ गए। इस पार्टी में शहर के कई बड़े कारोबारी मार्क किए गए हैं। इस मामले में आरोपियों पर दो तरह से कार्रवाई हुई है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

युवकों और पुलिस के बीच मारपीट

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से 14 ब्लाक लीटर विदेशी शराब जब्त की है।

आबकारी अफसरों की कार्रवाई के बाद रात डेढ़ बजे पुलिस की टीम पहुंची। पुलिसकर्मी जांच करने के लिए अंदर जाने लगे तो फॉर्म हाउस में मौजूद युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट भी हो गई। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग FIR की हैं।

पूरे मामले में 2 FIR

मामले में दो एफआईआर हुई हैं। पहली-अवैध रूप से हुक्का पिलाने और दूसरी- पुलिसकर्मियों से मारपीट करने पर दर्ज हुई है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आदित्य फॉर्म हाउस में चल रही थी पार्टी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित आदित्य फॉर्म हाउस में छापेमारी कर नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया है। यहां फैमिली पार्टी में शराब परोसी जा रही थी और खुलेआम शराब-हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस की रेड के दौरान वहां मौजूद लोग नशे में धुत पाए गए। पार्टी में शामिल लोग छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों से भी आए थे।

विदेशी शराब- हुक्का पॉट जब्त

पुलिस ने फॉर्म हाउस से विदेशी शराब की बोतलें और बड़ी संख्या में हुक्का पॉट जब्त किया है। पुलिस और आबकारी अफसरों ने नशीली सामग्रियों के सेवन की आशंका भी जताई है। पार्टी का आयोजन कराने वाले युवकों से पूछताछ हो रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार, 36 हजार की शराब जब्त

रायपुर जिला आबकारी विभाग ने आदित्य फॉर्म हाउस में छापेमारी कर आरोपी प्रलय सोना को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2 बोतल डबल ब्लैक लेबल, 3 बोतल ब्लैक लेबल, 4 बोतल वोडका और 12 कैन बीयर कुल 14 ब्लाक लीटर शराब जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 36,320 आंकी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *