WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788088638', '216.73.216.64')

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट: कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट: कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट: कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज

कांकेर  : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप को लेकर कांकेर जिले में बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत करने थाने का रुख किया। लेकिन शिकायत के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ता भड़क उठे और देर रात थाने में जमकर नारेबाजी की।

मामला उस वीडियो से जुड़ा है जिसे कांग्रेस नेता अजय भास्वानी (Congress leader Ajay Bhaswani)ने अपने फेसबुक वॉल पर अपलोड किया था। भाजपा का आरोप है कि वीडियो में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के क्लिप को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाला गया, जिससे दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। शिकायत के बाद भी तत्काल पुलिस कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क उठा।

नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ सांसद भोजराज नाग भी थाने पहुंचे। सांसद ने तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में बैठकर नारेबाजी की और मामले को लेकर अपना विरोध जताया।

तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 66 और 505 के तहत कार्रवाई की जा रही है, जो ऑनलाइन दुष्प्रचार और मानहानि से संबंधित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *